चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सैदूपुर में सोमवार को संपन्न हुई। इसमें सैदूपुर नगर इकाई का गठन जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान संदीप कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष और प्रिंस गुप्ता (शनि) को नगर महामंत्री चुना गया। किशन जायसवाल को कोषाध्यक्ष, मनीष सेठ और संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा शशिप्रकाश वर्मा को संयुक्त मंत्री बनाया गया। युवा इकाई में ऋषि जायसवाल को युवा अध्यक्ष, अंकित केशरी को युवा महामंत्री और राहुल चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोज कुमार गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर माल्यार्पण करते हुए अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष स...