Chandauli News: व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों ने 1.20 लाख लूटे
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: चहनिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ सराय टेढ़की पुलिया रानेपुर के पास शुक्रवार की देर रात में अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से मारपीट कर एक व्यापारी को घायल कर दिया। इसके बाद उससे 1.20 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। व्यापारी पतंजली सामान का थोक विक्रेता है। शुक्रवार की रात वह सकलडीहा से तगादा करके अपने घर सराय लौट रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।बलुआ सराय गांव के रहने वाले रतन बरनवाल चहनिया कस्बा में पतंजलि के थोक व्यापारी हैं। शुक्रवार की रात में सकलडीहा से छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के यहां से बकाया क्लेक्शन करके अपने घर सराय लौट रहे थे। वह बाइक से सराय वाया रानेपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि तिराहे से कुछ दूरी पर मुंह बांधे चार की संख्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.