चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राज्य कर विभाग ने शुक्रवार को नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में व्यापारियों के साथ बैठक कर कर अनुपालन के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रत्येक बिक्री पर नियमानुसार बिल जारी करने और कर संबंधी अभिलेख व्यवस्थित रखने की अपील की। बैठक में उपायुक्त विकास सागर और उपायुक्त राम सिंह यादव ने रेडीमेड वस्त्र, होजरी, मिठाई, बर्तन, पटाखा समेत विभिन्न कारोबारों से जुड़े व्यापारियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के लिए प्रत्येक वस्तु की बिक्री पर बिल जारी करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: जीएसटी कार्यालय में मिष्ठान एवं सराफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक विभागीय अ...