चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को पुस्तक पठन एवं रिव्यू लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देना, पुस्तक पठन की अभिरुचि विकसित करना तथा उनके लेखन एवं समालोचनात्मक चिंतन कौशल का विकास करना था। इस मौके पर प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में पुस्तकें सबसे प्रभावी माध्यम हैं। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार साहित्य, इतिहास, समाजशास्त्र, विज्ञान, दर्शन तथा अन्य विषयों की पुस्तकों का अध्ययन किया और निर्धारित प्रारूप के अनुसार उनकी समीक्षा (रिव्यू रिपोर्ट) तैयार की। विद्यार्थियों ने पुस्तकों के विषय-वस्तु, प्रमुख विचारों तथा उनसे प्राप्त सीख को प्रभा...