Chandauli News: वोट के अधिकार को लेकर लोगों को किया जागरूक
चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनहुल गांव स्थित एक लॉन में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें संविधान, लोकतांत्रिक अधिकार और मतदान के महत्व पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। इसी अधिकार के जरिए जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, जहां कानून बनाए जाते हैं और उनमें संशोधन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव को प्रभावित करने के लिए साम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.