चंदौली, नवम्बर 26 -- Chandauli News: चंदौली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अभियान में अधिक से अधिक युवा और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर बल दिया गया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली का प्रकाशन बीते 17 नवंबर को किया जा चुका है। यह सूची जिले के सभी मतदेय स्थलों, तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय और जिले की वेबसाइट के डीईओ पोर्टल पर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Hapur News: संक्ष...