Chandauli News: वृद्ध के नाम की भूमि का करा दिया फर्जी बैनामा
चंदौली, अगस्त 6 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के पूरा सीता मिश्र गांव में फर्जी रजिस्ट्री का एक और मामला सामने आया है। गांव निवासी भोला मिश्रा के साथ दो साल पहले जालसाजी कर मात्र दो डिसमिल की जगह पांच डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। भोला मिश्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को अपनी दो डिसीमिल जमीन बेचने की बात कही थी। बैनामा करते समय उक्त व्यक्ति ने आराजी नंबर 14/18 के साथ साथ आराजी नंबर 12 का भी बैनामा करा लिया। पीड़ित भोला मिश्रा को इस धोखाधड़ी का पता तब चला, जब उन्होंने हाल ही में अपनी खतौनी देखी। उन्होंने पाया कि आराजी नंबर 12 से उनका नाम हटाकर दूसरे का नाम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.