चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर सदर विकास खंड के ग्राम बरठा स्थित 'उत्तरापथ अमृत वन वाटिका' में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, डीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने आजादी के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Mohoba News: स्वतंत्रता दिवस पर आन बान और शान से फहराया तिरंगास्वतंत्रता सेनानियों का योगदान कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। वह मां भारती के वीर सपूतों के अथक संघर्षों और बलिदानों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा क...