चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद विधान सभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को अपडेट करने के लिये अंतिम बड़ी कवायद शुरू किया गया है। इस क्रम में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को बूथों पर बीएलओ और सुपरवाईजर तैनात रहे। इस दौरान करीब एक हजार नये मतदाताओं का फार्म 6 के तहत आवेदन लिया गया। विशेष अभियान के तहत तीन दर्जन सुपरवाईजर और 5 एआरओ लगाये गये थे। जो पूरे दिन भ्रमणशील रहे। सकलडीहा विधान सभा में कुल 393 बूथ है। जिस पर कुल 3 लाख 2 हजार 461 मतदाता है। जिसमें यंग मतदाता करीब 3461 पहली बार पूर्व में बने मतदाता है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नए एवं छूटे हुए नागरिकों के सूची में नाम दर्ज कराने को चला विशेष अभियान चुनाव आयेाग के निर्देश पर आगामी 2027 विधान सभा चुनाव से पूर्व विशेष सं...