Chandauli News: विशुनपुरा पुलिस चौकी बलकर तैयार, होगा उद्घाटन
चंदौली, नवम्बर 29 -- Chandauli News: विशुनपुरा। विशुनपुरा में पुलिस चौकी बनकर सज-धज कर तैयार हो गई है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। पुलिस की पहल से लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े भवन की मरम्मत और रंग-रोगन कराकर उसे पुलिस चौकी का स्वरूप दे दिया गया है। चौकी के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा। साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। चकिया से नवहीं चंदौली तक के मार्ग के बीच लंबे समय से कोई पुलिस बूथ या पुलिस चौकी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। खासकर रात के समय इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। किसी घटना या विवाद की स्थिति में लोगों को शिकायत लेकर थाने तक जाना पड़ता था। पुलिस चौकी की आवश्यकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.