Chandauli News: विरोध के बाद जागा नगर निगम, खुले मैनहोल को गिट्टी डालकर पाटा
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। नगर निगम की लापरवाही से पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर महीनों से खुला पड़ा मैनहोल बीते मंगलवार को ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को आखिरकार पाट दिया गया। ग्रामीणों के मैनहोल में घुसकर धरना देने के बाद हरकत में आए निगम कर्मियों ने गड्ढे में मिट्टी-गिट्टी डालकर मरम्मत की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वाराणसी नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 48 सुजाबाद में सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है। इसके तहत दो माह पूर्व पोलाव शहीद मजार से पड़ाव चौराहे तक पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर सड़क की एक लेन पर जगह-जगह 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे खोदकर अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सड़क पर गड्ढा खोदे जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.