Chandauli News: विधायक ने 1.23 करोड़ की दो सड़कों का कराया शिलान्यास
चंदौली, सितम्बर 14 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। दोनों सड़कों की कुल लागत 1 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपये है। खास बात रही कि विधायक ने स्वयं शिलान्यास न कर स्थानीय जनता के हाथों से शिलान्यास कराया। पहली सड़क विकास खंड चंदौली सदर में माधोपुर से बहेरा तक विशेष मरम्मत के तहत बनेगी, जिसकी लागत 74 लाख 8 हजार रुपये है। दूसरी सड़क चंदौली-बबुरी मार्ग से जसूरी गंगा नहर पुलिया से पचफेड़वा एनएच-2 नहर पुलिया मिसिंग लिंक तक संपर्क मार्ग है, जिसकी लागत 49 लाख 18 हजार रुपये है। विधायक रमेश जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क लगभग 10 साल बाद बन रही है, इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.