चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन हर घर जल नल योजना की जानकारी लेने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम सभा बौरी, गंगेहरा, भरछा स्थित ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि पानी के अंदर मानक के अनुरूप क्लोरिंग की मात्रा हर हाल में होनी चाहिए, जिससे लोगों को स्वस्थ पानी प्राप्त हो सके। साथ ही साथ सभी ग्राम क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से संपर्क कर पानी प्रचुर मात्रा में सप्लाई को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है कि नहीं जानकारी ली। कहा हर हाल में केंद्र सरकार की योजना को पूरी तरीके से गांव-गांव में लागू करने के लिए जवाब देही...