चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: फोटो 06: सैयदराजा कार्यालय पर सफाईकर्मियों से वार्ता करते विधायक सुशील सिंह। सैयदराजा। सैयदराजा में सफाई कर्मियों की बीते दो दिन से चल रही हड़ताल विधायक सुशील सिंह की पहल पर रविवार को समाप्त हो गई। विधायक ने सभी जरूरी मांगें पूरी कराने का भरोसा दिलाया। कर्मियों ने सोमवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया है। हालांकि दो दिन की हड़ताल से तेरहों वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है।

हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित नगर पंचायत के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार की सुबह से काम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे। आरोप है कि ठेकेदार आए दिन गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करता है। पूरे माह काम कराने के बाद भी 26 दिन का ही वेतन देता है। भविष्य निधि के नाम पर पैसा काटा जाता है, लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं दिया जाता और ...