चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहन में गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन बरहन की ओर से विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। प्रबंधक जगमेंद्र सिंह ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी सिंह यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकलडीहा पीजी कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी के प्रो संत कुमार त्रिपाठी होंगे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गांधी जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...