चंदौली, अक्टूबर 15 -- Chandauli News: चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकली गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर भ्रमण के बाद पुन: महाविद्यालय पर जाकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि ‌यह समय नारी के जागरण एवं उनके उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने का है। क्योंकि जब नारी सशक्त होगी। तभी परिवार, समाज एवं राष्ट्र पूर्ण रूपेण सशक्त होगा। उन्होंने महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय की मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर रितु खरवार, प्रोफेसर रजनीश, डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वा...