चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शहाबगंज के ग्राम पंचायत खिलची रजडीहा के परवंदापुर गांव में मंगलवार को विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोकार्पित कार्यों के तहत मुख्य मार्ग से महेंद्र तिवारी के घर तक लगभग 370 मीटर सीसी रोड एवं रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया गया है। वहीं रामलाल की दुकान से राजाराम की दुकान तक 55 मीटर ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य भी पूरा कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी और लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक...