चंदौली, नवम्बर 1 -- Chandauli News: चंदौली। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने, निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में उनकी समझ को सशक्त बनाने और उन्हें जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को मेरा युवा भारत की ओर पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आपका वोट, आपकी आवाज' विषय पर युवाओं को अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर यूथ आइकन कृष्णानंद त्रिपाठी ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका, जागरूक नागरिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: माय भारत किशनगंज द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद का होगा आयोजन उन्होंने कहा कि ...