चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी धरना स्थल पर जारी रहा। इस दौरान किसानों ने परियोजना को वापस किए जाने की मांग किया। चेताया कि मांगों को पूरा किए जाने तक आंदोलन चलता रहेगा। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम वार्ता के लिए एक स्पीड पोस्ट भी किया। इस अवसर पर मोर्चे के संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को भूमिहीन बनाने का काम कर रही है। लेकिन किसान अंतिम दम तक अपनी जमीनें नहीं देंगे। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार हैं। कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से कुल 58 गांव के किसान प्रभावित हो रहे...