चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में गाली-गलौज और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने व तेज रफ्तार वाहन से कुचलने का प्रयास करने के मामले में शुक्रवार को चकरघट्टा थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरवाडीह गांव निवासी गोपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते तीन जुलाई को उसके पिता और चाचा के परिवार के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान सोनभद्र के बैनी निवासी हीरालाल, सतीश और भरत ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी सतीश जायसवाल ने अपने साथी भरत के साथ मिलकर वादी के पिता को तेज रफ्तार वाहन से कुचलने का प्रयास किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चकरघट्टा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश मे लगी थ...