Chandauli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरहनी तिराहा पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बिना नंबर का वाहन चालक अमड़ा की तरफ भाग निकला। धीना निवासी 29 वर्षीय सोनू चंदौली की एक निजी कंपनी में काम करता है। रोज की तरह वह बाइक से चंदौली जा रहा था, तभी बरहनी तिराहे पर नौबतपुर की ओर से आए चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरहनी तिराहा पर मुख्य मार्ग पर चढ़ाई होने और पटरी पर झाड़-झंखाड़ होने से आए दिन हादसे होते हैं, जिससे राहगीर चिंतित हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सड़क किनारे कर निजी अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.