चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद । अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास रिंग रोड के नेशनल हाईवे पर शनिवार को वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि मृतक अर्द्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह बीते कई दिनों से रेवसा गांव के आसपास घूमता हुआ देखा गया था। वह हाईवे पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। शव को पोस्टमार्टम के ...