Chandauli News: वाहन की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत
चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही। पुलिस शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला मानसिक रूप से बीमार थी। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है। क्षेत्र के सिंघहा गांव निवासी 42 वर्षीय तेतरा देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। वह अक्सर आसपास के गांवों में घूमकर अपना जीवन यापन करती थी। वह सोमवार की शाम लक्ष्मणगढ़ गांव के समीप सड़क किनारे जा रही तेतरा देवी को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है। परिजन शव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.