Chandauli News: वन भूमि से कब्जा हटाने पर रेंज कार्यालय का घेराव कर किया हंगामा
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आरक्षित वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को गोलाबाद गांव की दर्जनों महिलाओं ने जयमोहनी वन रेंज कार्यालय घेराव कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने वनकर्मियों पर मारपीट करने, खेती के उपकरण उठा ले जाने और दो युवकों से दस हजार रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाया। वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि बीते सोमवार को वन विभाग की टीम ने आरक्षित वन भूमि पर हो रही खेती को रोकने के लिए कार्रवाई की थी। इस दौरान वनकर्मियों ने खेत में काम कर रहे लोगों के साथ मारपीट की और कृषि उपकरण उठा ले गए। साथ ही मुरली और परवेज नामक दो युवकों को पकड़ लिया और बाद में उनसे दस हजार रुपये जबरन ले लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.