चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: नौगढ़। हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के मझगाई गांव के समीप आरक्षित वन भूमि पर गुरुवार की रात में अतिक्रमणकारियों की ओर से अवैध रूप से प्राकृतिक पेड़ों को काट कर ट्रैक्टर से जुताई किए जाने की जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने अतिक्रमणकारियों को रोकने का प्रयास किया तो वह अतिक्रमणकारी उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। इसमें महिला वन कर्मी हेमवंती समेत कई वन कर्मी घायल हो गए। इस मामले में वनरक्षक ने चकरघट्टा थाने में लिखित तहरीर दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई। आरोप है कि गुरुवार को रात करीब 8 बजे मझगाई गांव के समीप आधा दर्जन से ज्यादा महिला और पुरूष एक जुट होकर आरक्षित वन भूमि पर प्राकृतिक पेड़ पौधों को नष्ट कर टैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर प...