Chandauli News: वनाधिकार कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान सभा का धरना
चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर गांधी पार्क में दो अक्टूबर से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। धरनारत किसानों ने वनाधिकार कानून को सही तरीके से लागू करने, किसानों और गरीबों को उनके अधिकार दिलाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वनाधिकार कानून को वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से लागू किया जा रहा है। कानून में सदियों से जंगलों में निवास कर रहे वंचित एवं मुख्यधारा से कटे लोगों के व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकारों को अभिलेखित करने का प्रावधान है। इसके तहत तेंदूपत्ता, सूखी लकड़ी, महुआ, चिरौंजी, पशुपालकों के लिए चारागाह तथा स्कूल, कॉलेज और खेल मैदान सहित सामुदायिक अधिकार दिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.