Chandauli News: वनांचल क्षेत्र चकिया और नौगढ़ के चार गांवों में लगेगा बीएसएनएल बीटीएस
चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिले के वनांचल क्षेत्र चकिया और नौगढ़ के चार गांवों में बीएसएनएल बीटीएस लगेगा। इससे वनांचल में भी डिजिटल नेटवर्क की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए जिला प्रशासन के प्रयास और दूरसंचार विभाग के साथ उच्चस्तरीय समन्वय और निरंतर पैरवी के परिणाम स्वरूप दूरसंचार विभाग ने मोबाइल बीटीएस स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। जनपद के सीमावर्ती एवं वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। इससे स्थानीय ग्रामीण डिजिटल सेवाओं से वंचित थे। लेकिन जिला प्रशासन की पहल पर सीमावर्ती एवं वनांचल क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। डीएम चंद्रमोहन गर्ग के प्रयास से दूरसंचार विभाग ने चकिया और नौगढ़ विकास खंड के चार नेटवर्क विहीन गांवों छितमपुर, चिकनी, देवरी कला और ताला में मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.