Chandauli News: वज्रपात से ट्रांसफार्मर फुंका, दस घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
चंदौली, सितम्बर 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू नगर से सटे हिनौली गांव में मंगलवार भोर में वज्रपात से 63 केवीए और 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे करीब दस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान रहे, सुबह नित्य क्रिया से लेकर पेयजल तक की समस्या बनी रही।भोर में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर दोनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक बिजली गुल होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। सुबह होते ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। बिजली न होने से मोटर नहीं चल पाई, जिससे घरों में पानी की किल्लत हो गई। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। दुकानदारों और छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।सूचना पर विभागीय कर्मचारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.