Chandauli News: वज्रपात से ट्रांसफार्मर जला सेमरा गांव में छाया अंधेरा
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/पड़ाव, हिटी। जिले में बुधवार की देर शाम तेज हवा और गरज चमक के साथ हुई भारी बारिश से जहां जलभराव हो गया था वहीं बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई थी। कई जगहों पर आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन पड़ाव क्षेत्र के सेमरा में ट्रांसफार्मर जलने के कारण गुरुवार को भी दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। हालांकि देर शाम ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। वहीं सुबह से लेकर शाम तक बादल छाने से मौसम सुहाना रहा और लोगों को उमस से राहत मिली। बुधवार की शाम तेज हवा और गरज चमक के दौरान वज्रपात होने से सेमरा गांव में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। वज्रपात गिरने से ट्रांसफार्मर का एचटी बुशिंग टूट गया। तेज बारिश के कारण ट्रांसफार्मर के ऑयल में पानी घुस गया, जिससे ट्रांसफार्मर जल गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.