चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ पुलिस ने रविवार को चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई करीब एक कुंतल लोहे की सरिया बरामद की। बलुआ थाना क्षेत्र के खण्डवारी (चहनियां) निवासी प्रवीण सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके मकान के गेट के अंदर निर्माण कार्य के लिए रखी लगभग डेढ़ कुंतल लोहे की सरिया अज्ञात चोरों ने चुरा ली है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मरकनिया पक्खोपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 14 नग लोहे की सरिया (करीब एक कुंतल) बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चहनियां निवासी रोहित खरवार, राहुल कुमार एवं सिगहा गांव निवासी पंकज कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हु...