चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । नगर पंचायत स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप शिव मंदिर परिसर में मुगलवार को सामाजिक संस्था और शिक्षक संघ की ओर से संयुक्त रूप से आदि गुरु बिहारी बिरहा के जनक की स्मृति में बिरहा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं आदि गुरु बिहारी बिरहा के जनक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोक कलाकारों ने पारंपरिक बिरहा गायन की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। गायकों ने अपनी गायकी के माध्यम से बिरहा की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत किया। वहीं कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे। देर शाम तक चले कार्यक्रम में काफी संख्...