Chandauli News: लेहरा ड्रेन पर चेकडैम निर्माण होने पर फसल डूबने की आशंका, रोष
चंदौली, जुलाई 14 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के लेहरा ड्रेन में लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए चेकडैम निर्माण को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। किसान विकास मंच ने निर्माण को अव्यवहारिक बताते हुए आरोप लगाया कि गलत डिजाइन के कारण बारिश के दौरान हजारों बीघे धान की फसल जलमग्न होने और रबी सीजन में भी जलभराव से फसल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने बेन और लेहरा के सीवान से गुजरने वाली कतकौलिया मौजा स्थित निर्माण स्थल को देखकर नाराजगी जताते हुए कहा कि ड्रेन में चेकडैम का निर्माण गलत ड्राइंग के आधार पर कराया गया है। ड्रेन में फॉल का अवरोध ऊंचा बनाए जाने से पानी का स्तर बढ़ जाएगा, जबकि यहां रेगुलेटर बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकडैम में पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.