चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली। व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में पुलिस लाइन में एसपी आकाश पटेल से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए चहनियां के व्यापारी रतन बरनवाल के साथ मारपीट कर 1.20 लाख रुपये लूटे जाने की घटना में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। लेकिन बलुआ थाना पुलिस अभी तक लूट की घटना का सुराग नहीं लगा सकी है। उन्होंने व्यापारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सैदूपुर के व्यापारी बजरंगी गुप्ता के चार लाख रुपये के बकाये का मामला भी उठाया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि...