चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में गुरुवार की सुबह लावारिश महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले दो महीनों से बाजार में भीख मांगकर जीवनयापन कर रही थी। बुधवार की रात वह बाजार स्थित एक खुली दुकान के बरामदे में रखी टेबल पर सोई थी। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान हरिद्वार यादव ने बताया कि महिला करीब दो महीने से बाजार में दिखाई दे रही थी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चहनियां कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत वह अर्धविक्षिप्त अवस्था में थी और मांगकर गुजारा करती थी। बलुआ पुलिस का कहना ह...