Chandauli News: लाभार्थियों से व्यवसाय शुरू करने की अपील
चंदौली, जुलाई 18 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आदित्य पुस्तकालय में शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल चकिया एवं उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत एक वृहद जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योजना में बताया गया कि 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियां, जिन्होंने न्यूनतम हाईस्कूल की शिक्षा प्राप्त की है, वे इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त एवं बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी सरकार द्वारा दिया जाएगा, जिससे उद्यम स्थापना में आर्थिक सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु जायसवाल, महामंत्री मनोज चौहान, कोषाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.