चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभागवार लंबित प्रकरणों, डिफाल्टर शिकायतों और असंतोषजनक निस्तारण की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान इसमें लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया गया। साथ ही कार्यशैली में सुधार नहीं किए जाने पर वेतन रोकने की भी चेतावनी दी गई। इस दौरान एडीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिफाल्टर श्रेणियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शून्य करने की हिदायत दी। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आई...