चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली। विकास भवन सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ आर जगत साई की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता प्रत्येक निर्माण कार्य की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पर्याप्त सुरक्षा गार्ड, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और अन्य आवश्य...