Chandauli News: लापरवाही के कारण 20 घंटे तक तड़पड़ती रही गाय
चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता और वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पर लापरवाही और अमानवीय कृत्य का आरोप लगाया है। नेता द्वय ने संयुक्त बयान में कहा कि बीते सोमवार शाम नई सट्टी जीटी रोड पर एक गाय मरणासन्न हालत में पड़ी थी। इसकी सूचना तीन बार सफाई निरीक्षक को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गाय पूरी रात बारिश में तड़पती रही और खिसकते-खिसकते सुबह रस्तोगी गली तक पहुंच गई।
स्थानीय सेवाएं स्थानीय लोगों ने उसकी सेवा की। सुबह डीएम और एसडीएम को सूचना दी गई, तब विभागीय टीम ने गाय को उठाया। इस दौरान गाय के शरीर पर गहरे जख्म हो गए थे।
सरकार के दावे आरोप लगाया कि सरकार गौ सेवा की बात करती है, दूसरी तरफ कर्मचारियों की लापरवाही उसके दावों की पोल खोल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.