चंदौली, सितम्बर 25 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में बीते गुरुवार की देर शाम 3 वर्षीय बच्ची सपना कुमारी लापता हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुरक्षित बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया। चिलबिली गांव की रहने वाली करिश्मा की शादी मथुरा निवासी मलखान से हुई थी। वह रक्षाबंधन पर अपने चार बच्चों कृष्णा, नंदनी, सपना और आंचल के साथ मायके चिलबिली स्थित अपने पिता लालता के घर आई थीं। बीते गुरुवार की देर शाम गांव के सिवान में करिश्मा शौच के लिए गई थी। इस दौरान बच्ची सपना भी चुपके से मां के पीछे-पीछे चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक बच्ची के न दिखने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और 112 नंबर पर पुलिस को सूच...