Chandauli News: लाखों की लागत से बना कूड़ घर घास-फूस से पटा
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: धीना। हिन्दुस्तान संवाद धानापुर विकास खंड के जनौली लालपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत लाखों की लागत से कूड़ा घर का निर्माण कराया गया। लेकिन आबादी से काफी दूर होने के चलते इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि कूड़ा घर पूरी तरह से घास-फूस से पट गया है। ऐसे में ग्रामीण वहां कूड़ा ले जाने के बजाय इधर-उधर कूड़ा फेंकने को विवश हैं।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कूड़ा घर का निर्माण कराया गया था। लेकिन कूड़ा घर आबादी से काफी दूर चिलबिली गांव की सीमा के पास बनाए जाने के कारण इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। निर्माण के बाद से यहां कूड़ा डालने की व्यवस्था प्रभावी रूप से शुरू नहीं हुई। देखरेख के अभाव में परिसर में घास-फूस उग आई है और भवन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.