Chandauli News: लाखापुर गांव में दर्जन भर बंदर मिले अचेत
चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में रविवार की सुबह करीब एक दर्जन बंदर बेहोशी की हालत में पाए गए। एक साथ इतने बंदरों को बेहोश पड़ा देख गांव में हड़कंप मच गया और जहर देने की अफवाह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी बंदरों का उपचार शुरू किया।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बंदर किसी कारणवश बेहोश हो गए थे, जहर देने जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बंदर होश में आ गए और स्वस्थ पाए गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सभी बंदरों को चकिया जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेत की ओर गए कुछ लोगों ने बंदरों को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने आशंका जताई कि किसी ने फसल को नुकसान से बचाने के लिए बंदरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.