Chandauli News: लतीफशाह बांध पर उमड़ा जनसैलाब, लगा रहा जाम
चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के प्रसिद्ध लतीफशाह बांध पर रविवार को सैलानियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम बारिश के बीच बांध से सफेद चादर की तरह गिरते पानी के बीच प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। सैलानी बांध के खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। भीड़ का आलम यह रहा कि पहाड़ से लेकर बांध तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों का रेला लगा रहा। पहाड़ की तरफ स्थित चाय-पकौड़े की दुकान पर भी चाय पीने और पकौड़ी खाने वालों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने से बांध के पूर्वी छोर की सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सैलानी और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे। शाम होते-होते हालात ऐसे हो गए कि वाहनों की आवाजाही तो प्रभावित हुई ही, पैदल चलना भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.