Chandauli News: लतीफशाह बांध के तेज बहाव में नहा रहे सैलानी, एसडीएम ने किया सतर्क
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से क्षेत्र का मौसम हरा-भरा और सुहाना हो गया है। वहीं लतीफशाह बांध से लगातार ओवरफ्लो होकर गिर रहे पानी के मनोहारी दृश्य को देखने के लिए बृहस्पतिवार को भारी संख्या में सैलानी पहुंच गए। इस दौरान कुछ सैलानी प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए बांध के निचले तथा पूर्वी छोर की ओर उतर गए और तेज बहाव के बीच नहाने लगे। तेज पानी के बीच सैलानियों के नहाने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। चकिया के एसडीएम विकास मित्तल तत्काल मौके पर पहुंचे और बारिश की परवाह किए बिना भीगते हुए स्वयं लाउडस्पीकर से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने सैलानियों से बांध के किनारे और तेज बहाव वाले स्थानों से तत्काल दूर हटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.