Chandauli News: रोजगार मेले में दस से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिले में वृहद रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसां में आगामी 13 जुलाई को आयोजित होगा। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में बेरोजगार अभ्यर्थी क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन और सीधे आयोजन स्थल पर आकर ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से प्रतिभाग कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस मेले में 10 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग करेंगी। शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस मेले में पात्र होंगे। आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.