Chandauli News: रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
चंदौली, अक्टूबर 2 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के कैलावर स्थित आवास पर 'जो पीड़ित, वो पीडीए' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। इस दौरान युवाओं के रोजगार, महंगाई और किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर युवाओं, किसानों और आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सिंचाई, जलभराव और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- महंगाई से हर कोई बेहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.