चंदौली, नवम्बर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान डाउन लाइन पर ट्रैक मिट्टी धंस गई थी। जिससे प्रयागराज रेल मंडल ने राजधानी सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट करते हुए वाराणसी और लखनऊ के रास्ते पीडीडीयू जंक्शन के लिए रवाना किया। इससे नौ से दस घंटे की देरी से ट्रेनों के पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मिर्जापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आमघाट के पास निर्माणाधीन पुल के पास डाउन लाइन के नीचे से मिट्टी धंसने से रेल परिचालन प्रभावित होने से मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बुधवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे तक यानी करीब दस घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन ठप रहा। प्रयागराज-पीडीडीयू म...