Chandauli News: रेलवे स्टेशन से शराब के साथ युवक गिरफ्तार
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन शराब और बियर तस्करों के लिये सुरक्षित जोन बन गया है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एक युवक सहित दो बाल अपचारी को पकड़ा है। जिसके पास से चार दर्जन बियर की कैन बरामद किया गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मची है। कोतवाली पुलिस सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास बिहार के राजा बाजार बिहिया निवासी एक आरोपी को 48 केन बीयर के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दो बाल अपचारियों को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.