Chandauli News: रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन किनारे 60 वर्षीया अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवा दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे लाइन किनारे किनारे बुजुर्ग महिला के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात अधेड़ महिला की मौत ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रात में किसी ट्रेन से गिरने के कारण मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.