Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश
चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा-महादेवपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक 29 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान महेवा गांव निवासी सोनम पत्नी स्वर्गीय रवि के रूप में हुई है। यह घटना तारा जीवनपुर चौकी अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना रेलखंड पर पोल संख्या 747/7 के पास सोमवार सुबह की है।परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार सोनम की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। दो साल पूर्व उसके पति रवि की डिवाइडर से टकराने के कारण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सोनम अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेले जीवन बिता रही थी। आर्थिक तंगी और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी के बीच उसका जीवन कठिन दौर से गुजर रहा था।सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.