Chandauli News: रेलवे कैंप में 12 पेंशनरों के प्रमाण-पत्र बने
चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत पेंशनरों की सुविधा के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर कैंप आयोजित किया गया, जहां 12 पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट किए गए। कैंप के दौरान उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न अनुभागों में संपर्क कर सेवानिवृत्त रेलकर्मियों व महिला पेंशनभोगियों को प्रमाण-पत्र बनवाने में सहायता दी गई। कर्मचारियों को स्वयं ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया गया। आयोजन में बीट के कल्याण निरीक्षक, वित्त विभाग के कर्मचारी व स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेलकर्मियों का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान मंडल प्रशासन के अनुसार 6 नवंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.